पूर्ण परियोजनायें



वन्यजीव विज्ञान पाठ्यक्रम भारत में तेजी से विकसित हो रहा है। यह क्षेत्र पर आधारित मल्टीडिसिपिलनरी तथा एपलाईड पाठ्यक्रम है। वनों में बढ़ती मानव की पहुँच, स्थानीय लोगों की वनों पर बढ़ती निर्भरता तथा बाजार-अर्थव्यवस्था का दबाव इस विज्ञान को एक नई दिशा दे रहा है। यह महत्वपूर्ण दिशा सुरक्षित क्षेत्रों से बाहर के तन्त्र से सम्बन्धित है।

भारतीय वन्यजीव संस्थान का एक उद्देश्य समस्त देश में संरक्षण प्रयासों को वैज्ञानिक संरचना के निर्माण के द्वारा मजबूत करना, प्रशिक्षित मानव संसाधनों  का निर्माण करना, जो जैव वैज्ञानिक हो, वन्यजीव इकोलोजिस्ट सामाजिक-अर्थशास्त्री तथा प्रबंधक हो।

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये संस्था द्वारा वन्यजीव संरक्षण में पारिस्थितिकी जैविक प्रबन्धन तथा सामाजिक-आर्थिक पहलुओं पर गहन अनुसंधान किया जा रहा है। भारतीय वन्यजीव संस्थान के अनुसंधान संकाय के सदस्यों को आधुनिक क्षेत्र स्थिति, प्रबंधन की माँगों तथा अनुसंधान के झुकाव आदि से पूरी तरह परिचित कराया जाता है। इससे इनपुट तथा शैक्षणिक प्रणालियों का आधुनिकीकरण होता है।

 पूर्ण रिसर्च प्रोजेक्ट्स की विस्तृत सूची डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें (12 अप्रैल, 2014 के अनुसार) (आकार 378 kb)